फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जूनियर डाक्टर, होमगार्ड में मारपीट की होगी जांच

जूनियर डॉक्टरों पर मारपीट और लूट का केस दर्ज

Sat, 11 Nov 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 11 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
जूनियर डाक्टर, होमगार्ड में मारपीट की होगी जांच
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : Amar Ujala
मेडिकल कॉलेज में हवलदार प्रशिक्षक दीपक विश्वकर्मा से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। हवलदार प्रशिक्षक की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने मारपीट और लूट की धारा में केस दर्ज किया है। वहीं डीएम ने पूरे मामले की मजिस्ट्रेटियल जांच का आदेश दे दिया है। अपर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज श्रीवास्तव को पांच दिन में जांच कर रिपोर्ट सौंपनी है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज की मांग की है। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के वार्ड नंबर 14 में होमगार्ड का इलाज कराने आए हवलदार प्रशिक्षक दीपक विश्वकर्मा के साथ जूनियर डॉक्टरों ने गुरुवार की भोर में मारपीट की थी। आरोप है कि बीच बचाव करने पर साथ गए दो होमगार्ड की भी पिटाई की गई और दीपक का मोबाइल फोन और सोने की चेन भी लूट ली गई। हवलदार प्रशिक्षक ने गुलरिहा थाने में तहरीर भी दी थी।
विज्ञापन


इस घटना से आक्रोशित होमगार्डों ने मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र के पास कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था। होमगार्डों ने चुनाव ड्यूटी के बहिष्कार की भी चेतावनी दी। मामला बढ़ता देख पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed