फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कानूनगो हत्याकांड की गुत् थी सुलझाने में उलझी पुलिस

कानूनगो हत्याकांड की गुत् थी सुलझाने में उलझी पुलिस

Sat, 14 Oct 2017 09:10 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
कानूनगो हत्याकांड की गुत्
थी सुलझाने में उलझी पुलिस

विज्ञापन
गोरखपुर।
बांसगांव तहसील में तैनात कानूनगो नरसिंह कृष्ण त्रिपाठी के हत्या की गुत्थी सुलझाने में गोरखनाथ पुलिस उलझ गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पड़ोसी विनय को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल तो भेज दिया लेकिन अभी वह घटना का खुलासा करने में नाकाम है। पूछताछ में भी विनय ने हत्या के बारे में अनभिज्ञता जताई, जिसके बाद पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। अब पुलिस की जांच के दायरे में कानूनगो के करीबी व घरवाले भी आ गए हैं।

दशहरा के दिन ही लापता कानूनगो की हत्या कर फेंकी गई लाश गोरखनाथ पुल के पास मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की तो पहचान राजेंद्रनगर के रहने वाले कानूनगो नरसिंह कृष्ण के रूप में हुई। घरवालों से बातचीत के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो आसपास के सीसीटीवी फुटेज में पड़ोसी विनय शव लादकर ले जाते हुए दिखाई दिए। इसके बाद ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और पूछताछ की तो बताया कि मोहरीपुर में वह कानूनगो को अपने एक मकान पर छोड़ा था और लौटा तो लाश मिली। घबरा कर शव को प्लास्टिक में लपेट कर फेंक दिया। वहीं कानूनगो के मोबाइल फोन में पुलिस को एक महिला का फोटो भी मिली है। महिला कानूनगो की बहुत करीबी बताई जा रही है। पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed