फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चौकी के पीछे झील में मिली युवक की लाश

चौकी के पीछे झील में मिली युवक की लाश

Tue, 08 Aug 2017 02:20 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
चौकी के पीछे झील में मिली युवक की लाश

विज्ञापन
गोरखपुर।
पैडलेगंज पुलिस चौकी के पीछे रामगढ़ताल में एक और युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। 15 दिन के अंदर ताल में मिली ये तीसरी लाश है। यह झील अब शवों की डंपिंग ग्राउंड बनती जा रही है।

सोमवार दोपहर कुछ लोगों ने रामगढ़ताल में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पैडलेगंज पुलिस चौकी के पीछे शव पानी में उतरा रहा था। कैंट पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के शरीर पर सिर्फ हॉफ पैंट थी। शव से गंध भी आ रही थी। इससे यह दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। आसपास के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। रविवार को भी ताल में आरकेबीके के पास में युवक की लाश मिली थी। उसकी भी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। 15 दिन पहले भी खोराबार इलाके के छात्र की लाश मिली थी। शहर के वीआईपी इलाके में सर्किट हाउस रोड से लगे झील में शवों का मिलने से आशंका जताई जा रही है कि रामगढ़ताल को बदमाशों ने अब शव को ठिकाने लगाने का सुरक्षित एरिया बना लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed