फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   8 will enter the case on

गीडा उप प्रबंधक सहित सात पर दर्ज होगा केस 

Wed, 15 Feb 2017 05:00 PM IST
gorakhpur
gorakhpur Updated Wed, 15 Feb 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
फर्जी ढंग से वु़ड फैब फैक्ट्री के पार्टनर बनकर संपत्ति हड़पने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शमीम रिजवी ने गीडा के उपप्रबंधक सहित सात लोगों पर धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज करने का आदेश दिया है। आदेश के मुताबिक कैंट थाना प्रभारी को गीडा के उपप्रबंधक कंप्यूटर सुजीत कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक संपत्ति अनिल कुमार सिंह, सेल ट्रेड टैक्स अपर आयुक्त सतेंद्र सिंह, गीडा के लिपिक संजय दुबे, हिमालय प्लाई दीवान बाजार के एहसान करीम खां व इसमत फाजमा और न्यू कालोनी ऊंचवा निवासी फैजान अहमद को एफआईआर में नामजद करने की हिदायत दी है। 
विज्ञापन

कोर्ट में न्यू ट्रांसपोर्ट नगर महेवा निवासी वादी जमालुद्दीन अहमद की ओर से एडवोकेट गिरिजेश कुमार शुक्ल का कथन था कि वादी और उसकी पत्नी को गीडा में एक प्लाट आवंटित हुआ था। इस पर लकड़ी का कारोबार करने के लिए वुड फैब नाम की फैक्ट्री खोली गई थी। इसके विस्तार के लिए एहसान एग्रो वुड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड खोलकर प्लाई का बड़े पैमाने पर कारोबार शुरू किया गया। इसके लिए 2005 में एहसान करीम और फैजान अहमद के साथ साझेदारी की। साझेदारी में इकरारनामा भी तैयार हुआ। लेकिन कुछ समय बाद अभियुक्त ने मिलीभगत करके वादी की पत्नी का नाम सोसायटी रजिस्टर्ड दफ्तर से फर्जी ढंग से बाहर कर दिया। आरोपी खुद फैक्ट्री वुड फैब के पार्टनर बनकर संपत्ति हड़प ली। पीड़ित पक्ष की याचिका पर कोर्ट ने सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन करने का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed