फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   77 thousand loot with finance employee

फाइनेंस कर्मचारी से 77 हजार रुपये लूटे

Fri, 15 Jan 2016 08:50 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
बेलघाट में शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को तमंचा सटाकर 77 हजार रुपये लूट लिया। समूह की महिलाओं से रुपये लेकर वह उरुवां स्थित कंपनी के आफिस लौट रहे थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बेलघाट प्रतिनिधि के अनुसार देवरिया के रहने वाले प्रवीण श्रीवास्तव एसकेएस माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। शुक्रवार की सुबह बेलघाट, गौरगंज, विशुनपुरा में समूह की महिलाओ से रुपये वसूलकर उरुवां स्थित कंपनी के आफिस लौट रहे थे। दोपहर एक बजे छितौना बांध पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और तमंचा सटाकर बैग छीन लिया।
विज्ञापन


वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश सिकरीगंज की तरफ भाग निकले। आसपास के लोगों की मदद से प्रवीण ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दरोगा को उसने बताया कि बैग में 76980 रुपये ओर कागजात थे। उन्होंने बताया कि बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहना था और पीछे बैठा उसका साथी मफलर से मुंह बांध रखा था। एसओ बेलघाट रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed