फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखपुर से शुरू हुई प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना

गोरखपुर से शुरू हुई प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना

Wed, 06 Mar 2019 01:19 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Wed, 06 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर से शुरू हुई प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना
cm yogi - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कामगारों के लिए प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना शुरू की। इसके अलावा सरकारी योजनाओं की देखरेख के लिए सूबे में जल्द ही हेल्पलाइन सेंटर खोलने का भी एलान किया। एनेक्सी भवन में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना शुरू करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के पांच करोड़ में से साढ़े तीन करोड़ कामगारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। 80 लाख कामगारों का इसके लिए चयन हो चुका है। उन्होंने पटरी व्यवसायियों समेत अन्य सभी कामगारों से इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 10 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के अंतर्गत पेंशन कार्ड तथा 5 लाभार्थियों को एनयूएलएम का कार्ड वितरित किया।
विज्ञापन


एक अन्य कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सूबे में जल्द ही हेल्पलाइन सेंटर खोला जाएगा। इसके खुलने के बाद न सिर्फ शिकायतों का निपटारा होगा बल्कि योजनाओं के बारे में फीडबैक भी लिया जाएगा। तीन शिफ्ट में काम करने वाले इस सेंटर से 500 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

सूबे में खुलेंगे 35 नए आईटीआई

प्रदेश के खेल एवं कौशल विकास मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि सूबे में 35 नए आईटीआई खोले जाएंगे। सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी है। कौशल विकास योजना को शत प्रतिशत लागू कराने में आईटीआई की भूमिका बड़ी है। इसके अंतर्गत 8 लाख युवाओं का रजिस्ट्रेशन और 6 लाख को प्रशिक्षित किया जा चुका है। जनवरी में दो लाख युवाओं को कौशल रोजगार के तहत नौकरी देने का लक्ष्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed