फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पिस्टल से आतंकित कर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 1.47 लाख लूटे

पिस्टल से आतंकित कर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 1.47 लाख लूटे

Thu, 27 Dec 2018 11:37 PM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Thu, 27 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
पिस्टल से आतंकित कर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 1.47 लाख लूटे
- फोटो : amar ujala
बेलीपार (गोरखपुर)। बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने बेलीपार के जीतपुर स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र संचालक राजू प्रसाद को पिस्टल सटाकर 1.47 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद वे बाघागाड़ा की ओर फरार हो गए। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


संतकबीरनगर निवासी राजू प्रसाद बेलीपार के जीतपुर में 2014 से एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे वह महादेव बाजार से 47 हजार रुपये निकालकर सेवा केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन


वहां पहले से कुछ महिलाएं और दो आदमी भी खड़े थे। केंद्र खोलने के साथ ही हेलमेट लगाए आगे आए एक शख्स ने 20 हजार रुपये निकलवाने की इच्छा जताई, मगर राजू ने 10 हजार रुपये ही देने पर हामी भरी और युवक से हेलमेट निकालने को कहा। राजू जब अपना बैग खोलने लगे तभी पीछे से आए दूसरे बदमाश ने पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed