{"_id":"5c1567eebdec2253dd0e0fff","slug":"71544906734-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी की फर्जी डीवीडी बनाने वाले परवेज परवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
योगी की फर्जी डीवीडी बनाने वाले परवेज परवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sun, 16 Dec 2018 02:15 AM IST
ajay Kumar
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के पांच नेताओं की फर्जी डीवीडी बनाकर उत्तेजक भाषण दिखाने के मामले में कैंट पुलिस ने शुक्रवार की देर रात परवेज परवाज व कई अन्य अज्ञात के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी, ब्लैकमेल करने और कूट रचित दस्तावेज तैयार करने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ। कोर्ट ने 11 दिसंबर को आदेश पारित किया था।
2007 के कथित दंगे में दो लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद परवेज परवाज ने कोर्ट में याचिका दाखिल की और तत्कालीन सांसद (अब मुख्यमंत्री) योगी आदित्यनाथ, भाजपा नेता (अब केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री) शिव प्रताप शुक्ला, नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, पूर्व एमएलसी डॉ. वाईडी सिंह और पूर्व मेयर अंजू चौधरी के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराने का आदेश कराया था। मामले की विवेचना हुई तो परवेज परवाज की तरफ से पुलिस को दी गई डीवीडी फर्जी निकली। इसी आधार पर पूर्व एमएलसी डॉ. वाईडी सिंह ने परवेज परवाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी।
इंस्पेक्टर कैंट रवि राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करके मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विनोद सिंह को दी गई है। हर बिंदु की जांच-पड़ताल करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी परवेज परवाज दुष्कर्म के आरोप में मंडलीय कारागार में बंद हैं। जरूरत पड़ी तो जेल में ही परवेज परवाज से पूछताछ की जाएगी।