{"_id":"5bdf3ebabdec2269637c2410","slug":"71541357242-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गिरफ्तार, लूटी गई कार बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन गिरफ्तार, लूटी गई कार बरामद
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल वाटर पार्क के पास से लूटी गई ओला की कार को पुलिस ने रामनगर करजहां के पास से फोरलेन पर बरामद कर लिया। कार सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा और दो कारतूस भी मिले। कार बिहार के गोपालगंज में बेची गई थी। नंबर प्लेट को बदलकर उसका इस्तेमाल किया जा रहा था।
एसएसपी शलभ माथुर ने रविवार को पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि 16 अक्तूबर की शाम को ओला कार को इंजीनियरिंग कॉलेज के पास से कुछ लोगों ने बुक किया था और वाटर पार्क के पास ले जाकर चालक को पीटकर लूट ली थी। खोराबार इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज को शनिवार की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि लूटी गई कार बिहार से गोरखपुर लाई जा रही है।
पुलिस ने फोरलेन के नीचे रामनगर करजहां के पास घेराबंदी कर कार को बरामद कर लिया। कार पर बिहार के नंबर का प्लेट था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के सिपाया फार्म निवासी ओंकार पांडेय, गोपालगंज के दरगहा निवासी राजन कुमार चौरसिया और गोपालगंज के बरौली सरयां निवासी मासूम अली के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में पत चला कि गिरोह का सरगना कुशीनगर का सेवरही निवासी अमन कुमार गिरी है। वह इस समय गोपालगंज में बंद है। वहां पर भी उसने कार बुक कराकर लूट की थी।