{"_id":"5b08681d4f1c1ba96e8b48a8","slug":"71527277597-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल की बच्ची से बलात्कार का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ साल की बच्ची से बलात्कार का केस दर्ज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 26 May 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर थाने में आठ साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार का केस दर्ज हुआ है। जिन पर आरोप है कि वे बच्चे भी सात, आठ और दस साल के हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बाकी कार्रवाई बच्ची को मेडिकल परीक्षण होने और रिपोर्ट आने के बाद होगी।
घटना बुधवार की है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक आठ साल की बच्ची गीता वाटिका के पास खेल रही थी। साथ ही खेल रहे तीन बच्चों ने उसे बहलाया-फुसलाया, फिर उसके साथ गैंगरेप किया। बच्ची ने घर आकर अपनी मां को पूरी जानकारी दी। इसके बाद मां थाने पहुंची और तीनों बच्चों के खिलाफ मुकदमे की तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शाहपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि तीनों आरोपी हिरासत में ले लिए गए हैं। तीनों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। मेडिकल परीक्षण की जो रिपोर्ट आएगी, उसी हिसाब से आगे कार्रवाई होगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आधार कार्ड के हिसाब से एक आरोपी की उम्र सात, दूसरे की आठ और तीसरे की दस साल है। अपराध संज्ञेय है, इसलिए केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।