{"_id":"5a3a6bd64f1c1b9e678c2db5","slug":"71513778134-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिचड़ी मेले में होंगे सुरक्षा के कड़े प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिचड़ी मेले में होंगे सुरक्षा के कड़े प्रबंध
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखनाथ मंदिर परिसर में खिचड़ी मेला की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए बाहर से भी पुलिस फोर्स बुलाई जा रही है। आईजी, डीआईजी और एसएसपी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी कर चुके हैं। लोगों पर नजर रखने के लिए सात वॉच टॉवर बनाने का फैसला लिया गया है। ड्रोन की मदद से भी निगरानी की जाएगी।
गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगने वाले खिचड़ी मेले में देश के विभिन्न प्रांतों के अलावा नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ज्यादातर श्रद्धालु 13 जनवरी को आ जाते हैं। एक महीने तक चलने वाले मेले की सुरक्षा के लिए तगड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। मेले में मुख्यमंत्री और गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ भी हिस्सा लेंगे।
मंदिर प्रशासन के मुताबिक मेले में आने-जाने वाले लोगों पर निगाह रखने के लिए 40 क्लोज सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरा लगवाए जा रहे हैं। 32 कैमरे पहले से लगे हैं, जिससे कैमरों की संख्या बढ़कर 72 हो जाएगी। मेला परिसर में ही एक अस्थायी थाना बनाया जाएगा। पांच पुलिस चौकियां स्थापित होंगी। पीएसी के अलावा आरएफ के जवानों की भी तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
मेयर ने खिचड़ी मेले की तैयारियों का जायजा लिया
खिचड़ी मेले की तैयारियों की समीक्षा को लेकर मेयर सीताराम जायसवाल ने गोरखनाथ मंदिर में बैठक की। नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने सड़क, सफाई, लाइट और पेयजल की समुचित व्यवस्था के संबंध जानकारी हासिल की। वहां उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि जो कार्य अधूरे हैं, उन्हें 25 तक पूरा कर लिया जाएगा। गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी मेले में नगर निगम, लोक निर्माण विभाग की तरफ से सड़क, नाली के अलावा सफाई की व्यवस्था की जाती है। वहीं विद्युत विभाग की तरफ से प्रमुख स्थानों पर बिजली की व्यवस्था की जाती है। कुछ स्थानों पर अस्थाई पोल लगाकर बिजली की सप्लाई की जाती है। बैठक में सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई। लोक निर्माण विभाग की तरफ से बताया गया कि जिन सड़कों पर मेले की दृष्टि से कार्य कराया जा रहा है, वह 25 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम के सभी कार्य लगभग पूरे हैं। सफाई व्यवस्था ठीक है। पर्याप्त सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। यह आगे भी जारी रहेगी। अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था मेले में की जाएगी। मेयर ने मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी को बताया कि लगभग सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। जो थोड़ी कमी होगी, उसे समय से पूरा कर लिया जाएगा।