{"_id":"597899fa4f1c1bd6678b471a","slug":"71501075962-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार काटने को लेकर मारपीट, नौ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तार काटने को लेकर मारपीट, नौ घायल
Updated Wed, 26 Jul 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाटा बाजार।
गगहा इलाके के मेहदराव में बिजली का तार काटने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें नौ लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों तरफ से केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
मेहदराव गांव निवासी सुनील कुमार और शिवकुमार पट्टीदार हैं। सुनील के घर बिजली का तार शिवकुमार के घर से होकर आया है। मंगलवार को सुनील के तार कट गया। आरोप शिवकुमार पर लगा। रात नौ बजे के करीब मारपीट के बाद दोनों पक्ष धारदार हथियार से एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट में नौ लोग घायल हो गए। एक तरफ से सुनील, अरुण, दिव्या, गुडिया और दूसरी तरफ से राजमती, रंभा, मंजू, अनिल, दीपचंद को गंभीर हालत में गगहा पीएचसी लाया गया। अनिल, दीपचंद और सुनील, दिव्या की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। राजमती की तहरीर पर पुलिस ने सुनील, फतेह बहादुर, विशाल और कमलेश तथा दूसरी तरफ से राजवंत की तहरीर पर शिवकुमार, ज्ञानचंद, विजय कुमार और धर्मपाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।