फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कागज की गड्डी थमाकर 39 हजार रुपए उड़ाए

कागज की गड्डी थमाकर 39 हजार रुपए उड़ाए

Fri, 06 Jul 2018 12:46 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 06 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
कागज की गड्डी थमाकर 39 हजार रुपए उड़ाए
क्राइम - फोटो : demo
चौरीचौरा (गोरखपुर)। चौरीचौरा के सोनबरसा बाजार में एसबीआई की शाखा के पास जालसाज ने कागज की गड्डी थमाकर महिला के 39 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। महिला बैंक से रकम निकाली थी। आसपास के दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


डुमरी खास के बैजनाथ की पत्नी छोहाड़ी देवी का सोनबरसा बाजार में एसबीआई की शाखा में खाता है। बृहस्पतिवार की दोपहर वह 39 हजार रुपये निकाली थीं। वह जैसे ही बैंक के बाहर आईं, एक जालसाज मिला। उसने बैंक में खुद का खाता न होने का झांसा दिया। उसने अपने पास 50 हजार से ज्यादा रुपये होने की जानकारी देकर महिला से कहा कि वह अपनी रकम देकर उससे नोटों की गड्डी ले सकती हैं। उसके झांसे में आई महिला ने 39 हजार रुपया दे दिए। बदले में जालसाज ने एक गड्डी दी, जिसे रुमाल से लपेटा गया था। जालसाज के जाते ही महिला ने रुमाल खोला तो देखा कि वह कागज की गड्डी थी। महिला देवी शोर मचाने लगी तो आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस बैंक और आसपास की दुकानों में लगे सीसी टीवी कैमरे की मदद से जालसाज के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed