फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बदनाम पुलिसकर्मियों की खंगालेंगे कुंडली

बदनाम पुलिसकर्मियों की खंगालेंगे कुंडली

Tue, 18 Jul 2017 01:47 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
बदनाम पुलिसकर्मियों की खंगालेंगे कुंडली

विज्ञापन
गोरखपुर। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले और अपराधियों की धरपकड़ की जगह रिश्ते निभाने वाले क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मियों पर जल्द ही गाज गिर सकती है। एसएसपी ने क्राइम ब्रांच की टीम में शामिल बदनाम पुलिसकर्मियोें की जांच शुरू करा दी है। जांच में शिकायतें सही पाई गईं तो उनका गैर जनपद तबादला भी हो सकता है।

क्राइम ब्रांच में 25 पुलिसकर्मी तैनात हैं। समीक्षा के दौरान एसएसपी ने पाया कि टीम भारी भरकम है और ज्यादातर लंबे समय से जमे हुए हैं। यही नहीं शिकायतें भी मिली हैं, जिनके मुताबिक कुछ पुलिसकर्मी अपराधियों पर सख्ती की जगह उनकी मदद में लगे हैं। एसएसपी ने ऐसे पुलिसकर्मियों की जांच शुरू करा दी है। कुछ चिह्नित भी किए गए हैं। इनका क्राइम ब्रांच से हटना तय है। सूत्रों की मानें तो क्राइम ब्रांच के सभी पुलिसकर्मियोें की जानकारी जुटाई जा रही है कि वे ड्यूटी में क्राइम ब्रांच को ही प्राथमिकता क्यों देते हैं। इसके पीछे उनकी मंशा किसी को लाभ पहुंचाना तो नहीं है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि पुलिसकर्मियों के कितने रिश्तेदार और करीबी हैं। रिपोर्ट आने के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed