{"_id":"5964f09e4f1c1b681c8b4706","slug":"61499787422-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती से गैंगरेप
Updated Tue, 11 Jul 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
खोराबार।
प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दोस्तों संग गैंगरेप किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। खोराबार पुलिस युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
खोराबार इलाके की युवती महेवा के एक प्राइवेट हास्पिटल में काम करती है। यहीं पर सहजनवां के भीटी रावत निवासी संजय यादव भी काम करता है। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। नजदीकी बढ़ने पर एक साल से संजय किराए पर कमरा लेकर युवती के साथ रहने लगा। आरोप है कि घरवालों के दबाव के चलते आठ महीने पहले उसने युवती को छोड़ दिया। इसके बाद युवती ने कैंट थाने में उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया। पुलिस के शिकंजा कसने पर संजय ने शादी के लिए हामी भरते हुए समझौता कर लिया। इसके बाद दोनों फिर साथ रहने लगे थे। युवती का आरोप है कि 24 जून की शाम को संजय घुमाने के बहाने उसे अमुरतानी की तरफ ले गया। वहां उसने फोन से अपने दो दोस्तों को बुला लिया। तीनों ने मिलकर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।