फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   प्लास्टिक फैक्ट्री पर छापा

प्लास्टिक फैक्ट्री पर छापा

Tue, 27 Jun 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 27 Jun 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक फैक्ट्री पर छापा
गीडा सेक्टर-13 में बंद प्लास्टिक फैक्ट्री से ठेकों पर प्रतिबंधित शराब की सप्लाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को फैक्ट्री में छापा मारकर भारी मात्रा में हरियाणा की बनी शराब और बीयर जब्त कर लिया। इसकी कीमत करीब 10 लाख आंकी गई है। पुलिस ने फैक्ट्री से डीसीएम को कब्जे में लिया और मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहजनवां के पिपरा निवासी अजय कुमार दुबे की सेक्टर-13 में महाबीर प्लास्टिक उद्योग के नाम से फैक्ट्री है। करीब दो साल पहले फैक्ट्री बंद हो गई तो अजय ने बेलीपार के मेहरौली के अनिल कुमार सिंह को फैक्ट्री खोलने के लिए किराए पर दे दिया। पुलिस को मुखबिर से फैक्ट्री से प्रतिबंधित शराब बेचने की सूचना मिली। सोमवार की सुबह 11 बजे एसडीएम दिनेश मिश्र, सीओ कैंपियरगंज तारकेश्वर मिश्रा, एसओ सहजनवां अरुण शुक्ला ने फैक्ट्री पर छापा मारा। फैक्ट्री में शराब लदी एक डीसीएम को जब्त कर किया गया। फैक्ट्री को गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया गया था। काफी मात्रा में शराब की बोतलें रखी गई थीं। फैक्ट्री संचालक और कर्मचारी मौके पर नहीं मिले। पुलिस ने इसकी सूचना देकर फैक्ट्री मालिक अजय दुबे को बुलाया और हिरासत में ले लिया। अजय ने पूछताछ में बताया कि उसने प्लास्टिक फैक्ट्री के लिए किराए पर दिया था। उन्होंने शराब के कारोबार से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


बरामद शराब

107 पेटी बीयर, 20 पेटी रायल स्टैग बोतल, 11 पेटी रायल स्टैग हॉफ, 33 पेटी रायल स्टैग का पौव्वा, 56 पीस इंपीरियल ब्लू बोतल, 150 पेटी गोवा ब्रांड की शराब, 896 पीस गोवा ब्रांड हॉफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed