फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   करोड़ों के पीएनबी घोटाले में सीबीआई का शिकंजा कसा

करोड़ों के पीएनबी घोटाले में सीबीआई का शिकंजा कसा

Wed, 26 Sep 2018 12:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 26 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
करोड़ों के पीएनबी घोटाले में सीबीआई का शिकंजा कसा
PNB Scam
गोरखपुर। पंजाब नेशनल बैंक की विकास भवन शाखा में हुए करोड़ों के घोटाले में सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच (लखनऊ) ने शिकंजा कसना तेज कर दिया है। बैंक के अफसरों, कर्मचारियों के अलावा समाज कल्याण विभाग के दो एकाउंटेंट को पूछताछ के लिए 23-24 सितंबर को लखनऊ बुलाया गया था। घंटों चली पूछताछ के बाद सीबीआई ने विभिन्न योजनाओं से जुड़े और दस्तावेज तलब किए हैं। इसके समाज कल्याण समेत कुछ अन्य विभागों में भी खलबली मच र्गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को दफ्तर के साथ ही समाज कल्याण विभाग की तरफ से लाल डिग्गी पार्क के पास संचालित आईटीआई में भी कई कर्मचारी जरूरी दस्तावेज की तलाश में जुटे रहे। सीबीआई ने संबंधित दस्तावेज के साथ अब समाज कल्याण अधिकारी सप्तर्षि कुमार को बुलाया है। माना जा रहा है कि घोटाले के इस मामले में बैंक अफसरों, कर्मचारियों के साथ ही जिले के कुछ अन्य विभागों के भी पूर्व व वर्तमान अफसर, कर्मचारी फंस सकते हैं। प्रारंभिक तौर पर अभी करीब पांच करोड़ रुपये का घोटाला आंका जा रहा है, मगर सूत्र बताते हैं कि जांच में यह रकम और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

बैंक में 15 डमी एकाउंट खोल हुआ खेल

आरोप है कि पूर्व प्रबंधक एसएन चौबे ने बैंक के अपने अन्य अफसरों, कर्मचारियों के सहयोग से वर्ष 2012 से 2015 के बीच विभिन्न सरकारी योजनाओं के 15 डमी एकाउंट खोलकर करीब पांच करोड़ रुपये निकाल लिए। इन योजनाओं में छात्रवृत्ति, वृद्धा-विधवा पेंशन, महामाया आर्थिक मदद योजना, रानी लक्ष्मी बाई योजना, विकलांग पेंशन योजना समेत कुछ अन्य योजनाएं शामिल हैं। सीबीआई ने इस मामले में पूर्व ब्रांच मैनेजर एसएन चौबे समेत बैंक के पांच अफसर, कर्मचारी के साथ ही कई अन्य अज्ञात पर अप्रैल 2017 में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर दर्ज है केस

ब्रांच मैनेजर श्यामा नंद चौबे
लोन इंचार्ज प्रदीप कुमार जायसवाल
लोन इंचार्ज ओम प्रकाश मल्ल
हेड कैशियर राजेंद्र कुमार
चपरासी अरविंद कुमार
कई अन्य अज्ञात

इन खातों से हुआ फर्जीवाड़ा -

तत्काल खाता नंबर 4755002100000082- संग्रह खाता
तत्काल खाता नंबर 0183010100015950- छात्रवृत्ति खाता
तत्काल खाता नंबर 4755005500000014- वृद्धा पेंशन योजना
तत्काल खाता नंबर 4755005500000023- विधवा पेंशन योजना
तत्काल खाता नंबर 4755005500000032- विकलांग पेंशन योजना
तत्काल खाता नंबर 4755005500000041- छात्रवृत्ति (पिछड़ा वर्ग)
तत्काल खाता नंबर 4755005500001197- संग्रह खाता छात्रवृत्ति
तत्काल खाता नंबर 4755002100000050- छात्रवृत्ति (सामान्य)
तत्काल खाता नंबर 4755005500000117- महामाया आर्थिक मदद योजना
बचत खाता नंबर 4755000100025276- संग्रह खाता
बचत खाता नंबर 4755000100027937- रानी लक्ष्मी बाई योजना
बचत खाता नंबर 4755000100027946- वृद्धा पेंशन योजना
बचत खाता नंबर 4755000100027955- विधवा पेंशन योजना
बचत खाता नंबर 4755000100029591- संग्रह खाता (टू)
बचत खाता नंबर 4755000100029856- संग्रह खाता- लोहिया योजना

मामला कई विभागों से जुड़ा होने के साथ पुराना भी है। सीबीआई ऐसे सभी विभागों के दस्तावेज जांच रही है। इसी क्रम में समाज कल्याण विभाग को भी नोटिस मिला था। संबंधित दस्तावेज के साथ विभाग के लोग लखनऊ गए थे। सीबीआई ने कुछ और दस्तावेज मांगे हैं। उन्हें तलाशा जा रहा है। जल्द ही सभी दस्तावेज मुहैया करा दिए जाएंगे।
- सप्तर्षि कुमार, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed