{"_id":"5ba55a83867a557f0e719555","slug":"51537563267-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों से पूछताछ, पर्दाफाश के लिए तीन टीमें लगाई गईं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्मचारियों से पूछताछ, पर्दाफाश के लिए तीन टीमें लगाई गईं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 22 Sep 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
gun
गोरखपुर। वोडाफोन स्टोर में महिला मैनेजर मयूरी शर्मा को असलहे के बल पर बंधक बनाकर 7.50 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया। मामले के पर्दाफाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। मानीटरिंग खुद एसपी सिटी विनय कुमार सिंह और सीओ कोतवाली बीपी सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने कर्मचारियों से एक बार फिर पूछताछ की है।
बृहस्पतिवार की दोपहर 12:30 बजे के करीब बैंक रोड के पास स्थित वोडाफोन स्टोर में नकाबपोश बदमाश ने लूट कर सनसनी फैला दी थी। खुद को एसी मकैनिक बताकर अंदर घुसे बदमाश ने वारदात की थी। इसकी खबर पाते ही पुलिस अफसर भी बेचैन हो गए। एसएसपी शलभ माथुर, एसपी सिटी विनय सिंह मौके पर पहुंचे और सीसी टीवी फुटेज को देखा। नकाब होने की वजह से बदमाश का चेहरा साफ नहीं हो सका है। पुलिस का दावा है कि आसपास के सीसी टीवी कैमरे से अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस काम कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश का लिया जाएगा।
शलभ माथुर, एसएसपी

पुराने कर्मचारियों से पूछताछ की तैयारी
जिस तरह से वोडाफोन स्टोर में घुसकर वारदात की गई है, उससे एक बात साफ है कि बदमाश को पूरी तरह से स्टोर और उसमें होने वाली हर गतिविधि की जानकारी थी। ऐसे में पुलिस स्टोर से हाल फिलहाल में छोड़कर गए कर्मचारियों की भी सूची तैयार कर रही है। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। हालांकि अभी पुलिस अफसर इस पूरे प्रकरण पर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश का लिया जाएगा।
शलभ माथुर, एसएसपी