{"_id":"5aca249e4f1c1b696b8b4622","slug":"51523197086-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा सहित चार लोगों के घरों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा सहित चार लोगों के घरों में चोरी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 08 Apr 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
सरहरी में चोरी की घटना के बाद पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलरिहा के मंगलपुर कोइलहिया और छोटका टोला में शनिवार की रात दरोगा समेत चार लोगों के घरों के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुरा लिए। चारों घरों से बीस लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी की सूचना दी गई है। पुलिस ने छानबीन की है। पुलिस को गांव में एक स्कार्पियो मिली है। स्कार्पियों मालिक और उसकी बेटी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस इन दोनों को संदिग्ध मानकर पूछताछ कर रही है।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के मंगलपुर के कोइलहिया छोटका टोला के मनीष चंद्र तिवारी, दिनेश शुक्ल, गुड्डी देवी पत्नी उपेंद्र त्रिपाठी व मनैतापुर टोले के महेंद्र यादव के घर चोरी की घटनाएं हुई हैं। दरोगा आशीष राम त्रिपाठी की पोस्टिंग बाराबंकी में है। छोटे भाई मनीष चंद्र तिवारी का पूरा परिवार गोरखपुर में रहता है। गांव वाले घर पर मनीष और उनकी मां थीं। आंख में दिक्कत होने पर इलाज के लिए मां भी लखनऊ चली गई थीं। घर पर कोई नहीं था।
चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ कर नकदी और गहने चुरा लिए। बगल के ही दिनेश शुक्ल के घर में भी चोरी हुई है। छत के रास्ते अंदर घुसे चोरों ने घर के अन्य कमरों के फाटक को बाहर से बंद कर दिया था। स्टोर रूम का ताला तोड़ कर उसमें रखे बाक्स से रकम सहित लाखों के गहने समेटकर चोर लेते गए थे। इस घर के बगल के ही गुड्डी देवी के दो कमरों के ताले तोड़कर चोर सामान समेट ले गए।
विज्ञापन
चौथी घटना मनैतापुर टोले के महेंद्र यादव के घर में हुई। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर नकदी सहित गहने चोर उड़ा ले गए। महेंद्र घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान पर सोने चले गए थे। परिवार के सभी लोग दूसरे तल पर सो रहे थे। सुबह चोरी की जानकारी हुई। चारों घरों से तीस हजार रुपये नकदी सहित बीस लाख रुपये के गहने, सामान की चोरी हुई है।