फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दो सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

दो सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

Sat, 16 Jun 2018 01:19 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 16 Jun 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
Accident
गोरखपुर। सहजनवां और चिलुआताल थानाक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनाें शवों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार गीडा स्थित एचपी गैस प्लांट से शुक्रवार सुबह सिलिंडर लेकर मगहर जा रहा ट्रक सड़क पार कर रहे ट्रैक्टर और ट्राली से टकरा गया।

यह हादसा सरैया दुर्गा मंदिर के पास हुआ। ट्रक चालक तथा मऊ जिले के घोषी थानाक्षेत्र के रसूलाबाद निवासी शिवबचन राजभर (48) की मौके पर ही मौत हो गई। मौका देखकर ट्रैक्टर का चालक फरार हो गया।
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को बरगदवा चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। गुलरिहा के गोनरपुरा निवासी सत्यप्रभा (45) चिलुआताल के बैजनाथपुर, औरहिया स्थित मायके में रहकर इंटर कालेज में पढ़ाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को वह भतीजे का इलाज कराकर मायके जा रही थीं। बरगदवा चौराहे पर सड़क पार करते समय वह ट्रक की चपेट में आ गईं। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed