फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गहने की दुकान में तीन लाख की चोरी

गहने की दुकान में तीन लाख की चोरी

Thu, 01 Feb 2018 08:01 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 01 Feb 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
गहने की दुकान में तीन लाख की चोरी
चोरी
चिलुआताल। सिक्टौर बाजार स्थित गहनों की दुकान से बुधवार की रात चोरों ने नकदी समेत तीन लाख के गहने चुरा लिए। गैस कटर का इस्तेमाल करते हुए दरवाजा काटकर छत के रास्ते चोर दुकान में दाखिल हुए थे। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। वहां से कुछ साक्ष्य जुटाकर पुलिस चोरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

गोरखनाथ इलाके के सुभाषनगर हुमांयूपुर निवासी कृष्ण बिहारी वर्मा की चिलुआताल थाना क्षेत्र के मानीराम में कृष्ण बिहारी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार को दिन में 10 बजे उनका कर्मचारी रामा दुकान खोलने पहुंचा। शटर उठाया तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उसने इसकी जानकारी दुकान मालिक कृष्ण बिहारी वर्मा को दी। वह दुकान पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की जांच में पता चला कि छत के रास्ते से चोर दुकान में घुसे थे। इसके लिए उन्होंने गैस कटर से लोहे के तीन दरवाजों को काटा था। दुकान के अंदर की आलमारी को काटने के लिए भी गैस कटर का इस्तेमाल किया था। छानबीन के बाद फोरेंसिक टीम ने जांच की। दुकान मालिक कृष्ण बिहारी ने बताया कि छह हजार रुपये नकद सहित तीन लाख रुपये का सामान चोर उठा ले गए।
विज्ञापन



मोबाइल की दुकान में चोरी

गोरखपुर। गुलरिहा इलाके के सरैया बाजार में बुधवार की रात मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर कैश और सामान चोर उठा ले गए। गुलरिहा के हरसेवकपुर नंबर एक निवासी अरविंद विश्वकर्मा की सरैया बाजार में रामजतन मौर्या के मकान में मोबाइल फोन और पार्ट्स की दुकान है। बुधवार की रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर काउंटर में रखे करीब 16 हजार रुपये तथा छह हजार रुपये के स्क्रेच कार्ड, 12 मोबाइल फोन सहित अन्य सामान चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed