{"_id":"5a2e8f4e4f1c1b3c3d8bce5a","slug":"51513000782-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो, एक की मौत, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 11 Dec 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के सोनबरसा बाजार के करीब खड़े ट्रक में अनियंत्रित बोलेरो घुस गई। हादसे में बोलेरो सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दो घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां एक की मौत हो गई।
घटना सोमवार सुबह पांच के करीब हुई। सोनबरसा बाजार में पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक खड़ा था, तभी कुशीनगर की ओर से गोरखपुर आ रही अनियंत्रित बोलेरो ट्रक में घुस गई। जबरदस्त टक्कर में बोलेरो सवार चार लोग जख्मी हो गए। हादसे को देख आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। हादसे में बिहार के गोपालगंज भलुही कटया निवासी इंद्रजीत गुप्ता (45), उनकी बेटी प्रियंका (18), चालक फिरोज और देवरिया के बघौच घाट निवासी अमरजीत गुप्ता (30) घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल इंद्रजीत और अमरजीत को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अमरजीत की वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं इंद्रजीत को घरवालों ने सावित्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।