{"_id":"59e757134f1c1b70548b823e","slug":"51508333331-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के कैश काउंटर से 3.42 लाख उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के कैश काउंटर से 3.42 लाख उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। घंटाघर, मुरब्बा गली स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान से उचक्के ने खरीदारी का झांसा देकर कैश काउंटर से 3.42 लाख रुपये उड़ा दिए। उच्चके की कारगुजारी सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। व्यापारी को इसकी भनक उस समय लगी जब वह दुकान बंद करने की तैयारी में थे। सूचना पर पहुंची राजघाट पुलिस केस दर्ज कर कैमरे की तस्वीरों के आधार पर उचक्के की तलाश कर रही है।
घंटाघर में रियाज अहमद की रेडीमेड कपड़े की दुकान है। 16 अक्टूबर की दोपहर उनके दुकान पर एक शख्स आया जो खुद को व्यापारी बता रहा था। दुकान से माल का मोलभाव करने लगा। इसी बीच दुकान पर जुटी ग्राहकों की भीड़ में रियाज उलझ गए। कैश काउंटर में तीन दिन की बिक्री के 3.42 लाख रुपये रखे हुए थे। मौका पाकर शख्स ने काउंटर से रकम उड़ा दी। रात में दुकान बंद करते समय रियाज जब कैश गिनने लगे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। परेशान रियाज ने सीसीटीवी को खंगाला तो पूरा घटनाक्रम उसमें रिकॉर्ड मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।