फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लापता चपरासी का शव मिला, सिर गोदा गया

लापता चपरासी का शव मिला, सिर गोदा गया

Thu, 03 Aug 2017 08:22 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
लापता चपरासी का शव मिला, सिर गोदा गया

विज्ञापन
गोला (गोरखपुर)।
24 घंटे से लापता चपरासी मोहन की हत्या कर फेंकी गई लाश चवरिया गांव में तरैया नाले के पास मिलने से सनसनी फैल गई। सिर पर नुकीले हथियार से गोदने और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है लेकिन वे किसी से रंजिश होने से इन्कार किया है। सूचना पर सीओ गोला रघुनाथ गौतम, इंस्पेक्टर प्रदीप शुक्ला मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।
गोला क्षेत्र के महुआडाड़ गांव निवासी मोहन (47) उरुवा स्थित रामरेखा सिंह इंटर कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। उरुवा में ही अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। बुधवार की सुबह वह घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकले थे और फिर वापस नहीं लौटे। शाम को घरवालों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन देर रात तक कोई पता नहीं चला। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे दिन में लोगों ने एक शव तरैना नाले के किनारे देखा और पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों के पहुंचने पर शव की शिनाख्त हो गई।
विज्ञापन

.........
सूदखोरों के डर से नहीं जाते थे ड्यूटी
घरवालों के मुताबिक उन्होंने तीन लोगों से कर्ज ले रखा था। दो लोगों के कर्ज के बारे में उनको को नहीं पता है लेकिन एक व्यक्ति से एक लाख रुपये कर्ज लेने की जानकारी है। उसका सूद करीब आठ लाख रुपये तक पहुंच गया है। सूदखोर स्कूल पहुंचकर मोहन से गाली गलौच करते थे। इस वजह से वह कई बार वह कॉलेज भी नहीं जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
तीन बच्चों के पिता थे मोहन
मोहन के दो पुत्र पप्पू (12), लल्लू (7) व अंजना (18) है। तीनों अभी स्कूल में पढ़ते हैं। पिता की मौत की जानकारी उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed