{"_id":"598089874f1c1baa7b8b4571","slug":"51501596039-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाला मनचला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाला मनचला गिरफ्तार
Updated Tue, 01 Aug 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शादीशुदा है। वह स्कूल की छत पर चढ़कर बाथरूम में ताकझांक करता था। सोमवार को उसने एक छात्रा का हाथ पकड़ लिया था। शिकायत करने पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया।
खजनी प्रतिनिधि के अनुसार इलाके के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बगल में आरोपी ने सब्जी की खेती की है। वह अक्सर खेती के सिलसिले में स्कूल के पीछे पहुंच जाता था। छत के रास्ते पर टूटी चहारदीवारी से ईंट निकालकर वह छात्राओं के बाथरूम में ताकझांक करता था। परेशान छात्राओं ने इसकी शिकायत विद्यालय प्रशासन से की। इसके बाद शिक्षिकाओं ने आरोपी की पत्नी को बुलाकर उसकी शिकायत की, मगर आरोपी नहीं सुधरा। सोमवार को तो हद ही गई जब उसने एक छात्रा का जबरन हाथ पकड़ लिया। इसके बाद मामला खजनी थाने पहुंच गया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने आरोपी रमेश मौर्या को गिरफ्तार कर लिया।