{"_id":"596e6aeb4f1c1b033a8b460e","slug":"51500408555-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी रोककर बदमाशों ने लूटी शिक्षिका की चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी रोककर बदमाशों ने लूटी शिक्षिका की चेन
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खोराबार (गोरखपुर)।
तारामंडल स्थित डिग्री कॉलेज से पढ़ाकर घर लौट रहीं शिक्षिका प्रियंका सिंह की स्कूटी रोककर बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। शिक्षिका की सूचना पर खोराबार पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
खोराबार थाना क्षेत्र के कठऊर निवासी धर्मेंद्र सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह इंदिरा गंधी डिग्री कॉलेज तारामंडल में पढ़ाती हैं। मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब कॉलेज से छुट्टी के बाद वह घर लौट रही थीं। वह अभी गांव के करीब मलौनी तट बंधे पर ही पहुंची थीं कि मुंह ढके बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर उनकी स्कूटी रोक ली। पलक झपकते ही पीछे बैठे बदमाश ने प्रियंका के गले से सोने की चेन खींच ली और धमकाते हुए दोनों फरार हो गए। इस घटना से सहमी प्रियंका ने पति को जानकारी दी। इसके बाद वह पति के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
इनसेट
बढ़ गई हैं चेन स्नैचिंग की घटनाएं
एक सप्ताह के भीतर जिले में चेन स्नैचिंग की यह तीसरी वारदात है। अभी दो दिन पहले ही शाहपुर इलाके में दिवंगत सिपाही की पत्नी बरसाती देवी की चेन बदमाशों ने लूट ली थी, जबकि इसके पहले रिटायर्ड प्रिंसिपल की भी चेन लूटी गई थी। पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है।