फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छेड़खानी का विरोध करने पर शिक्षकों को दी धमकी

छेड़खानी का विरोध करने पर शिक्षकों को दी धमकी

Thu, 18 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर शिक्षकों को दी धमकी
छेड़खानी का विरोध किया
विज्ञापन

तो शिक्षकों को धमकाया
- हरनही में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बुलाई पुलिस, दी तहरीर
- दो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बांसगांव के हरदी चक स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में कुछ युवकों ने छात्राओं से छेड़खानी की। शिक्षकों ने इसका विरोध किया तो युवक धमकी देने के साथ ही मारपीट पर उतारू हो गए। प्रधानाचार्य की सूचना पर पहुंची पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में ले लिया।

प्रधानाचार्य अरुणेश कुमार सिंह की तहरीर के मुताबिक कुछ युवक आए दिन छात्राओं से छेड़खानी करते हैं। बुधवार को शिक्षकों ने युवकों को समझाने की कोशिश की तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर पहुंचे हरनही चौकी इंचार्ज मृत्युंजय राय ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। चौकी इंचार्ज ने छात्राओं के बीच जाकर भी सुरक्षा का विश्वास दिलाया और अपना नंबर भी दिया ताकि कोई भी उनके साथ बदसलूकी करें तो इसकी सूचना वे तुरंत दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed