फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नवोदय विद्यालय में समारोह के दौरान मारपीट

नवोदय विद्यालय में समारोह के दौरान मारपीट

Wed, 05 Sep 2018 01:17 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 05 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय में समारोह के दौरान मारपीट
demo
पीपीगंज। जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार की रात जन्माष्टमी पर आयोजित समारोह में बैठने को लेकर सीनियर व जूनियर छात्रों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट हो गई और फिर जूनियर छात्र हॉस्टल में चले गए। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने हॉस्टल में घुसकर मारने की कोशिश भी की मगर दरवाजे बंद थे। डीएम के आदेश पर पुलिस पहुंची और छात्रों में समझौता कराया। प्रधानाचार्य ने दोषी छात्रों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जंगल अगहि ग्रामसभा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को सीनियर छात्रों ने कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया था। इस दौरान आधा दर्जन सीनियर छात्रों ने कुछ जूनियर छात्रों को पीट दिया। इसकी शिकायत प्रधानाचार्य एवं हॉस्टल के वार्डन से की गई। मंगलवार सुबह दहशत की वजह से जूनियर छात्र नाश्ता और भोजन करने भी हॉस्टल से बाहर नहीं आए। मामले की सूचना डीएम तक पहुंची तो उन्होंने पुलिस भेजकर मामला शांत कराया। विद्यालय के प्रधानाचार्य टी लक्ष्मी राजम ने बताया कि सोमवार की रात को विवाद हुआ था। दोनों पक्ष को समझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed