फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शराब का विरोध करने पर महिला और बच्चों पर हमला

कच्ची शराब का विरोध करने पर महिला और बच्चों पर हमला

Sat, 18 Nov 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 18 Nov 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
शराब का विरोध करने पर महिला और बच्चों पर हमला
Girl Beaten
खोराबार के  डांगीपार उपधौली गांव में कच्ची शराब का विरोध करने पर महिलाओं और बच्चों पर धंधेबाजों ने हमला कर दिया। इसमें तीन महिला और बच्चे को चोट लगी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धंधेबाजों के घर दबिश दी है।
विज्ञापन


जंगल अयोध्या प्रसाद और डांगीपार गांव के टोला उपधौली में कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया था। अब वहां पर दूसरी जगह से शराब लाकर बेचा जा रहा है। शुक्रवार को इसकी भनक लगते ही गांव की महिलाएं और बच्चे शराब बेचने वाले के घर पहुंच र्गइं और वहां पर विरोध प्रदर्शन करने लगीं। शराब न बेचने को कहा तो धंधेबाजों ने हमला कर दिया। मारपीट में राम अशीष की पत्नी ज्ञानमति, जिलेबा देवी, अंशिका और शैलेंद्र को चोट लगी है। ग्रामीण इसकी सूचना पुलिस को देकर घायलों को इलाज के लिए पीएचसी खोराबार लेकर गए। डॉक्टरों ने ज्ञानमति की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन

 

खोराबार इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी का कहना है कि जंगल अयोध्या प्रसाद और डांगीपार के उपधौली में कच्ची शराब को बंद कराया गया था। कुछ दिनों से गैलन में शराब लाने की सूचना मिली है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed