फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नाविक की लापरवाही से हो गया बड़ा हादा

नाविक की लापरवाही से हो गया बड़ा हादा

Thu, 05 Oct 2017 01:32 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
नाविक की लापरवाही से हो गया बड़ा हादा

विज्ञापन
गोरखपुर। रोहिन नदी में नाव पलटने से चार लोगाें के लापता होने से गांव में मातम छाया हुआ है। नदी से जैसे-तैसे बचकर बाहर आई अविता की मानें तो हादसा नाविक मन्नू की गलती से हुआ। एक साथ आठ लोग नाव में बैठने को तैयार नहीं थे। वे तीन-तीन कर नदी पार कराने को कह रहे थे लेकिन नाविक ने सभी को एक साथ बैठा लिया। नाव जैसे ही आगे बढ़ी, उसमें पानी भरने लगा, लेकिन इसके बाद भी नाविक बढ़ता चला गया और हादसा हो गया। अविता ने बताया कि नाव में पानी भरने पर हम लोगों ने नाविक से रुकने को कहा लेकिन उसने कहा कि चुपचाप बैठे रहो, मैं पार पहुंचा दूंगा, जबकि कई लोगों को तैरना नहीं आता था। यही वजह थी कि हादसे के बाद चार लोग लापता हो गए। जिन दो लोगों को तैरना आता था, वे ही बाहर आ पाए।

गांव में मची चीख-पुकार
चार लोगों के नदी में लापता होने से नया गांव में मातम छाया हुआ है। गांव के एक टोले पर चीख-पुकार मची हुई है। हादसे की सूचना पाकर सभी के सगे-संबंधी भी पहुंच गए। सभी घर वालों ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन


नाना के घर रहती है प्रीति
नदी में लापता छह साल की प्रीति नाना झिन्नू के घर ही रहती है। चार भाई बहनों में वह सबसे छोटी है, जबकि राजू की पुत्री रबीना पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर की है। सात भाई-बहनों में बेबी सबसे छोटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed