{"_id":"59c6c61c4f1c1bb5688b6387","slug":"41506199068-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनीत के करीबियों से बात करेगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवनीत के करीबियों से बात करेगी पुलिस
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। पांचवीं के छात्र नवनीत की खुदकुशी की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस उसके करीबी दोस्त और स्कूल स्टाफ से बात करेगी। घरवालों के बयानों से उलझी पुलिस के पास अब नवनीत के करीबी दोस्तों के बयान का ही सहारा दिख रहा है। एसएसपी का कहना है कि प्रकरण की विवेचना चल रही है, जल्द ही खुदकुशी की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
शाहपुर के मोहनापुर निवासी रवि प्रकाश के 12 वर्षीय बेटे नवनीत ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। 15 सितंबर को नवनीत ने जहर खाया था और पांच दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उसके बैग से मिले सुसाइड नोट में क्लास टीचर भावना राय पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा था। इसी के बाद भड़के घरवाले और आसपास के लोगों ने नवनीत के स्कूल सेंट एंथोनी स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर क्लास टीचर के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। अब पुलिस नवनीत के खुदकुशी की वजह तलाश रही है।
पुलिस ने इसी सिलसिले में स्कूल जाने की भी तैयारी की थी लेकिन स्कूल बंद होने से पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ सकी है। शाहपुर पुलिस का कहना है कि स्कूल खुलने पर साथी दोस्तों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
25 सितंबर को खुलेगा सेंट एंथोनी स्कूल
गोरखपुर। छात्र नवनीत के खुदकुशी के बाद से ही सेंट एंथोनी स्कूल बंद चल रहा है। अब स्कूल 25 सितंबर को खुलेगा। प्रिंसिपल सिस्टर ईश प्रिया ने बताया कि सोमवार से स्कूल खुलेगा और तय कार्यक्रम के तहत परीक्षाएं होंगी।