फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   देशी शराब की दुकान में फिर चोरी

देशी शराब की दुकान में फिर चोरी

Sat, 22 Jul 2017 08:02 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
देशी शराब की दुकान में फिर चोरी

विज्ञापन
गोपालपुर (गोरखपुर)।
गोला क्षेत्र के गोपालपुर चौराहे के पास स्थित देसी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोर 85 हजार नकद और एक गत्ता शराब चुरा ले गए। शनिवार की सुबह मुनीब को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बृहस्पतिवार रात में भी इलाके में एक देसी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की थी।
शुक्रवार की रात दस बजे दुकान के मुनीम संतकबीरनगर निवासी बैजनाथ रोज की तरह दुकान बंद कर छत पर सोने चले गए थे। शनिवार सुबह जब वह उठे तो देखा की दुकान के पिछले हिस्से के दरवाजे की कुंडी टूटी है और सामान बिखरा हुआ है। कैश बॉक्स में रखा 85 हजार रुपया और एक गत्ता देसी शराब चोरी हो गई थी। इसकी सूचना मुनीम ने दुकान के मालिक अमरनाथ जायसवाल को दी। इसके बाद डायल-100 पर चोरी की जानकारी दी गई। बता दें कि बृहस्पतिवार को भी गोला इलाके के देसी शराब की दुकान में चोरी हुई थी। देईडीहा स्थित दुकान का भी ताला तोड़कर लगभग 40 हजार नकदी चुरा ले गए थे। मुनीम वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने चोरी की सूचना दी थी।
विज्ञापन

.........
गुमटी का ताला तोड़ कर चोरी
खजनी। कस्बे के बसहियाबाग मार्ग पर स्थित दयाशंकर पांडेय की पान की गुमटी का ताला तोड़ चोर 18 सौ रुपये नकद और सामान चुरा ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed