{"_id":"59720fa24f1c1bd8758b4843","slug":"41500647330-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में मिली लाश, हत्य की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोपड़ी में मिली लाश, हत्य की आशंका
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
मृतक रामचंदर की फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भटहट।
गुलरिहा इलाके में किसान रामचंदर निषाद (55) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बृहस्पतिवार की शाम खेत की रखवाली के लिए झोपड़ी में सोने गए थे। शुक्रवार को बेटे का दोस्त पहुंचा तो उनकी लाश मिली। घरवाले जमीन के विवाद में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अशरफपुर निवासी रामचंदर का खेत फुलवरिया गांव के पास है। वह वहां पर झोपड़ी बनाकर रात में सोते थे, ताकि सब्जी की खेती की रखवाली की जा सके। रामचंदर का एक अन्य मकान शेखपुरवां के वर्मा टोले में भी है। बृहस्पतिवार को खाना खाने के बाद घर से निकले थे। शुक्रवार सुबह रामचंदर के छोटे बेटे सुखराज को खोजते हुए उसका दोस्त झोपड़ी के पास पहुंचा तो लाश देखकर शोर मचाने लगा। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। रामचंदर की एक उंगली से खून निकल रहा था और गले के नीचे काला पड़ गया था। प्रत्यक्षदर्शी सर्पदंश से मौत बता रहे थे। घटना स्थल पर पहुंचे घर वालों ने जमीन के विवाद में हत्या की आशंका जताई है।
छह बच्चों के पिता थे रामचंदर
रामचंदर के तीन लड़का, तीन लड़की है। बड़े बेटे मंगल, बेटी लक्ष्मीना, सरस्वती की शादी हो चुकी है। वहीं राम अवतार, सुखराज और सबसे छोटी लड़की सीमा की शादी नहीं हुई है। पत्नी सीवार्थी को रो-रोकर बुरा हाल है।