फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   4 lakh 24 thousends robbery for accountant

झांसा देकर मुनीम से 4.24 लाख लूटे

Wed, 30 Mar 2016 08:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 30 Mar 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
4 lakh 24 thousends robbery for accountant
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्तीनगर चौराहे के करीब एक बदमार्श इंट भट्ठा मालिक के मुनीम को झांसा देकर 4.24 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


बदमाश ने मुनीम की बाइक के हैंडिल में गंदगी लगा दी और जब वह चाय की दुकान में हाथ धोने गए तो रुपयों से भरा उनका बैग लेकर फरार हो गया। दिनदहाड़े हुआ पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस पड़ताल कर रही है।

पिपराइच इलाके के निवासी अशोक जायसवाल का गुलरिहा बाजार में ईंट भट्ठा है। उन्हें भटहट में शराब की दुकान का ठेका भी मिला है जिसके लिए उन्हें रुपये की जरूरत थी।
विज्ञापन


बुधवार को उन्होंने गुलरिहा के बेलवा रामपुर निवासी अपने मुनीम सुनील चौधरी को रुपये निकालने पंजाब नेशनल बैंक भेजा था। बाइक से राप्तीनगर चौक स्थित बैंक पहुंचे सुनील ने 4.24 लाख रुपये निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह मोबाइल रिचार्ज कराने चले गए। उन्होंने वहां से अशोक को फोन किया तो उन्होंने वहीं रुकने को कहा। इसके बाद सुनील ने रुपयों से भरा बैग बाइक में टांगकर ज्यों हैंडल पकड़ा, उनके हाथ में गंदगी लग गई। इसके बाद वह बाइक वहीं खड़ी कर सामने स्थित चाय की दुकान में हाथ धोने चले गए।


इसी बीच एक बदमाश आया और बाइक से बैग लेकर भाग निकला। मुनीम ने उसे दौड़ाया भी, मगर वह रफूचक्कर हो गया।
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मुनीम और चाय विक्रेता से इस बारे में पूछताछ की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, मगर मगर बदमाश की शक्ल साफ नहीं दिख रही है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed