{"_id":"58b6de7c4f1c1b3f06831a42","slug":"32-weapoan-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 अवैध हथियार, 43 कारतूस पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
32 अवैध हथियार, 43 कारतूस पकड़े
गोरखपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2017 05:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने लाइसेंसी असलहे जमा कराने के साथ ही अवैध हथियार भी पकड़े। पुलिस ने एक महीने में 32 अवैध हथियार और 43 कारतूस पकड़ा है। वहीं, जिले में करीब साढ़े ग्यारह हजार असलहे भी जमा करा लिए गए हैं।
चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ ही लाइसेंसी असलहों को जमा करने की कवायद शुरू की गई थी। चुनाव नजदीक आने के साथ ही पुलिस ने कार्रवाई तेज की तो इसके परिणाम भी सामने आए। पुलिस अब तक 70 फीसदी से ज्यादा असलहे जमा कर चुकी है और अवैध असलहों को भी पकड़ने में पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने लाइसेंसी असलहा न जमा करने वालों पर भी कार्रवाई की। पुलिस ने जिले के आठ लाइसेंसी असलहों को जब्त भी कर लिया है। असलहों के लाइसेंस निरस्त करने की भी पुलिस तैयारी में है।
पुलिस अब तक 10 लाइसेंस के असलहे निरस्त करने की सिफारिश भी कर चुकी है। पुलिस अफसरों का दावा है कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है।