फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पिटाई से आहत पत्नी ने खुदकुशी की, बचाने में पति झुलसा

पिटाई से आहत पत्नी ने खुदकुशी की, बचाने में पति झुलसा

Wed, 17 Apr 2019 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 17 Apr 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
पिटाई से आहत पत्नी ने खुदकुशी की, बचाने में पति झुलसा
demo pic - फोटो : अमर उजाला
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। कैंपियरगंज के जंगल बब्बन के रामनगर टोला में पति की पिटाई से आहत होकर पत्नी विमला (50) ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। विमला को बचाने की कोशिश कर रहे पति रामवेलास यादव भी बुरी तरह से झुलस गए। धुआं और शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आग बुझाकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर जा रही थी कि रास्ते में ही विमला ने दम तोड़ दिया। पति रामविलास की हालत भी नाजुक है।
विज्ञापन


जंगल बब्बन निवासी रामविलास यादव खेती किसानी से जीवन यापन करते हैं। मंगलवार की दोपहर तीन बजे के करीब पति खेत से लौटे। पत्नी से किसी बात पर विवाद होने पर उसे पीट दिया। आसपास के लोगों ने यह देखा तो रामवेलास को रोक दिया। थोड़ी देर बाद विमला अंदर गई और आग लगा ली। लपटों को देख पति अंदर आए और विमला को बचाने के चक्कर में खुद भी झुलस गए। शोर सुनकर आए आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया मगर पत्नी की मौत हो गई। दोनों की संतान नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed