फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   06 देहात तीन

06 देहात तीन

Thu, 07 Feb 2019 06:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
06 देहात तीन
बिजली विभाग के एसडीओ पर हमला
विज्ञापन

कंचनपुर गांव में बिजली चोरी व बकाये की जांच में पहुंची थी टीम
अमर उजाला ब्यूरो
भटहट। पिपराइच क्षेत्र के कंचनपुर में बिजली चोरी और बकायेदारों की जांच के लिए पहुंचे एसडीओ पर हमला किया गया। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग निकले। इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

कंचनपुर में बुधवार को बिजली विभाग की टीम द्वारा बकायेदारों की जांच कर कनेक्शन काटा जा रहा था। जांच के दौरान उपकेंद्र खुटहन खास के जेई विजय कुमार सिंह द्वारा कंचनपुर निवासी सुरेंद्र निषाद की बिजली 51 हजार के बकाये में काट दी गई। साथियों के साथ मौके पर पहुंचा सुरेंद्र अधिकारियों को अपशब्दों कहने लगा। उपखंड अधिकारी केके भार्गव ने उपभोक्ता को शांत कराने का प्रयास किया तभी सुरेंद्र ने साथियों के साथ एसडीओ पर हमला बोल दिया। आरोप है कि जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक हमलावरों ने एसडीओ का मोबाइल फोन छीनकर फेंकने के साथ ही उन्हें मारापीटा। सूचना पाकर गुलरिहा पुलिस पहुंची, लेकिन इससे पहले ही हमलावर भाग निकले। घायल एसडीओ के साथ बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पिपराइच थाने पहुंचे। देर शाम आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में सीओ चौरीचौरा योगेंद्र कृष्ण नारायण ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा एवं अधिकारी पर हमला गलत है। सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed