{"_id":"5bb90a51867a55684a227d09","slug":"31538853457-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के आरोपियाें की गिरफ्तारी के लिए बनी दो टीमें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण के आरोपियाें की गिरफ्तारी के लिए बनी दो टीमें
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरीगंज (गोरखपुर)। सिकरीगंज के बारी गांव से बृहस्पतिवार को 12 वर्षीय आदर्श को अगवा करने के दोनोें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने एसपी साउथ और एसपी क्राइम के नेतृत्व में दो टीमें बनाई हैं। टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बिहार और संतकबीरनगर पहुंची है। वहां पर लगातार छापेमारी की जा रही है। उधर पुलिस ने संतकबीरनगर निवासी आरोपी गौतम के पिता सहित कुछ अन्य लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। हालांकि अपहरण के 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस को बालक और आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।
बारीगांव निवासी किसान जयप्रकाश सिंह का 12 साल का बेटा आदर्श सातवीं का छात्र है। बृहस्पतिवार की शाम को चार बजे वह लापता हो गया। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। फिर पुलिस को सूचना दी। उसी बीच शुक्रवार की सुबह पता चला कि गांव में ही शिव शंकर पांडेय के वहां आए संतकबीरनगर के मझौरा निवासी गौतम पांडेय और गोपालगंज बिहार के बड़का हथुआ निवासी मुकेश पांडेय के साथ गुरुवार की देर शाम आदर्श को बुढ़ौरा गांव की पुलिया पर देखा गया था।
पुलिस के पहुंचने से पहले गौतम और मुकेश फरार हो गए। घरवालों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए दानों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया। उसके बाद पुलिस ने डॉग स्वावड की मदद ली। पुलिस ने गौतम पांडेय तथा मुकेश पांडेय के बैग की तलाशी ली। मनीष के बैग से आदर्श की शर्ट और ताबीज मिली। पुलिस तंत्र-मंत्र के चक्कर में अपहरण सहित अन्य बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ा रही है। शिवशंकर पांडेय का देहांत हो चुका है। उनके घर एक बुजुर्ग महिला रहती हैं। दोनों रिश्तेदारों में धनघटा के मझौरा निवासी गौतम पांडेय एक सप्ताह पहले नानी के यहां तो गोपालगंज बिहार के हथुआ निवासी मुकेश पांडेय करीब तीन महीने पहले आया था। वे वहीं रह रहे थे।