फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

Fri, 01 Dec 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल
क्राइम
लूटे गए माल का बंटवारा और अगली लूट की योजना बना रहे बदमाशों ने गुरुवार को तड़के घेराबंदी कर पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बाइक सवार तीनों बदमाशों को क्राइम ब्रांच, खोराबार और झंगहा पुलिस ने कुसम्ही जंगल में घेर लिया।
विज्ञापन
मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को विनोद वन के सामने पुलिस ने दबोच लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर तीसरा साथी फरार हो गया। तीनों बदमाश चौरीचौरा इलाके के हिस्ट्रीशीटर हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को तड़के चार बजे गश्त पर निकले एसओ चौरीचौरा बृजेश यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि कुसुली गांव में बदमाश मौजूद हैं। झंगहा एसओ को सूचना देकर एसओ चौरीचौरा ने घेरेबंदी कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी। पुलिस की गाड़ी देखते ही बाइक सवार बदमाश फायरिंग कर कुसम्ही जंगल की तरफ भाग निकले। उधर, एसओ ने सूचना कंट्रोल रूम को दे दी। थोड़ी ही देर में खोराबार, झंगहा और स्वाट टीम भी बदमाशों की घेरेबंदी में जुट गई। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज भी सीओ कैंट के साथ कुसम्ही जंगल की ओर निकल लिए। बुढ़िया माई मंदिर के पास हाइवे पर पुलिस टीम ने लुटेरों को घेर लिया। इसी बीच एक बदमाशों की ओर से फायरिंग की जाने लगी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। उसकी पहचान चौरीचौरा क्षेत्र के टेलनापार निवासी हिस्ट्रीशीटर मनीष के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल की तरफ भाग रहे एक अन्य बदमाश सुजीत को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सुजीत चौरीचौरा के रऊतैनिया का रहने वाला है, जबकि इसी गांव का तीसरा बदमाश मिथुन पासवान फरार हो गया। बदमाशों के पास से लूट की एक बाइक, दो पिस्टल और कारतूस बरामद हुई है। सुजीत ने बताया कि हाइवे पर लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए वे एकत्र हुए थे। मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल बदमाश मनीष कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ है।
गोरखपुर और देवरिया में तीनों पर दर्ज हैं 40 मुकदमे गोरखपुर। मुठभेड़ में शामिल तीनों बदमाश लूट और डकैती की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। गोरखपुर और देवरिया में इन पर 40 मुकदमे दर्ज हैं। तीनों बदमाशों पर गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक मनीष के खिलाफ चौरीचौरा, कोतवाली, हाटा थाना में चोरी, लूट, डकैती के 10 केस दर्ज हैं, जबकि सुजीत के खिलाफ खोराबार और चौरीचौरा थाने में चोरी, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के 11 मुकदमे हैं। फरार बदमाश मिथुन के खिलाफ कैंट और खोराबार थाने में चोरी, डकैती और एनडीपीएस एक्ट के तहत 19 मुकदमे दर्ज हैं।
तीसरे बदमाश को पकड़ने के लिए दबिश गोरखपुर। मुठभेड़ के दौरान फरार तीसरे बदमाश मिथुन को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है। मिथुन के घरवालों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। पकड़े गए बदमाशों से मिली जानकारी के आधार पर भी छापेमारी की गई है। पुलिस ने तीसरे बदमाश को जल्द पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed