फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ट्रक में महिलाओं की तस्वीर वायरल होने से हड़कंप

फोटो वायरल कर दे दी महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को अगवा करने की झूठी सूचना, हड़कंप

Sun, 19 Nov 2017 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 19 Nov 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
ट्रक में महिलाओं की तस्वीर वायरल होने से हड़कंप
social media
गोरखपुर-लखनऊ हाईवे से गुजर रहे एक मिनी ट्रक में बैठीं महिलाएं, पुरुषों और बच्चों के अगवा होने की खबर से रविवार को हड़कंप मच गया। किसी ने उनकी तस्वीर खींचकर उनके अगवा होने की खबर वायरल कर दी थी। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने तस्वीर देखते ही जिले में नाकाबंदी करा दी। कौड़ीराम के पास मिनी ट्रक पकड़ा गया तो पता चला कि उसमें बैठे सभी लोग पीलीभीत से आ रहे थे और वे एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करने जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और नाम-पता नोट कर उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन


कौड़ीराम प्रतिनिधि के मुताबिक रविवार दोपहर ढाई बजे के करीब एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसमें एक मिनी ट्रक में 13 महिलाएं, 18 पुरुष और 28 बच्चे बैठे थे। फोटो के साथ यह भी बताया गया कि इनका अपहरण कर लिया गया है। यह खबर वायरल होते हुए पुलिस अफसरों तक पहुंची तो उनके होश उड़ गए और आननफानन पूरे जिले में चेकिंग शुरू कर दी गई। नंबर के आधार पर मिनी ट्रक कौड़ीराम के पास बांसगांव के थानेदार पकड़ लिया।
विज्ञापन


उन्होंने पूछताछ की तो पता चला कि वे सभी मजदूर हैं, जो ईंट भट्ठे पर काम करने जा रहे थे। उन्होंने ईंट भट्ठे और उसके मालिक का नाम भी बताया। सूचना पर ईट भट्ठे के मालिक एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कंडेय राय भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद अफसरों को भी इसकी जानकारी भेजी गई और पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed