{"_id":"5999b2654f1c1b0a728b47ec","slug":"31503244901-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी फायदे का झांसा देकर 50 हजार की जालसाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी फायदे का झांसा देकर 50 हजार की जालसाजी
Updated Sun, 20 Aug 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
सरकारी योजनाओं का फायदा दिलाने का झांसा देकर 50 हजार रुपये के ठगी का मामला सामने आया है। गगहा इलाके की रहने वाली महिलाओं ने डीआईजी नीलाब्जा चौधरी से मुलाकात कर इसकी शिकायत की है। डीआईजी के आदेश पर गगहा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
डीआईजी से मिलने पहुंचे गगहा थाना क्षेत्र के सहगौरा गांव के टिकर सोनाई खुर्द टोला निवासी शांति देवी, गुड्डू, शकुंतला, आशा देवी समेत कई लोगों का कहना था कि सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए बड़हलगंज क्षेत्र की एक महिला ने उनसे तीन-तीन हजार रुपये वसूल लिए। महिलाओं ने कहा कि 30 दिन तक जब उन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला तो उन लोगों ने अपने रुपये मांगे। जालसाज महिला ने रुपये लौटाने के बजाए जान से मार देने की धमकी दी। पीड़ित महिलाओं ने कहा कि गगहा थाने में शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। डीआईजी के आदेश पर गगहा पुलिस ने जांच शुरू की है।