{"_id":"5978a0884f1c1bca2a8b4631","slug":"31501077640-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया रुपये की मांगने पर महिला को पीटा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकाया रुपये की मांगने पर महिला को पीटा, मौत
Updated Wed, 26 Jul 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
तिवारीपुर इलाके में बकाया रकम मांगने पर स्कूल प्रबंधक के भाई ने महिला की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बुधवार की सुबह महिला की मौत हो गई। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
तिवारीपुर इलाके के बंदोह गांव के रहने वाली बबुनी देवी डोमिनगढ़ चौराहे पर एक पब्लिक स्कूल में दाई का काम करती थीं। स्कूल प्रबंधक के भाई राजेश से कुछ दिन पहले बबुनी का विवाद हो गया था। महिला ने काम छोड़ दिया और ससुराल चली गई। कुछ रोज पहले बबुनी मायके आई। मंगलवार को वह स्कूल पर पहुंची और प्रबंधक के भाई से एक हजार रुपये बकाया की मांग करने लगी। आरोप है कि प्रबंधक का भाई नाराज हो गया और उसने रॉड से महिला के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। बुधवार की सुबह बबुनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। तिवारीपुर एसओ का कहना है कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।