फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोला के व्यापारी से दस लाख की रंगदारी मांगी

गोला के व्यापारी से दस लाख की रंगदारी मांगी

Fri, 30 Jun 2017 08:51 PM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
गोला के व्यापारी से दस लाख की रंगदारी मांगी

विज्ञापन
गोरखपुर।
गोला कस्बे के स्वर्ण व्यापारी से फोन पर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। बृहस्पतिवार की शाम उनके मोबाइल फोल पर कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को जिला कारागार में बंद होना बताया और दो दिन में रुपये देने को कहा। पुलिस इसे किसी सिरफिरे की हरकत मान रही है। वहीं थाने पर भी व्यापारी ने सूचना नहीं दी है। शनिवार को एसएसपी से व्यापारी मुलाकात करेंगे।

बृहस्पतिवार की शाम गोला कस्बा निवासी एक स्वर्ण व्यापारी के मोबाइल फोन पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह गोरखपुर जेल में बंद है। उसे अपनी जमानत सहित अन्य जरूरतों के लिए रुपये की जरूरत है। दस लाख रुपये पहुंचा दो। शुक्रवार को उन्होंने अपने परिचितों से इस बात की चर्चा की तो लोगों ने उनको पुलिस में शिकायत करने की बात कही। शनिवार को एसएसपी से मिलकर व्यापारी मामले की शिकायत दर्ज कराएंगे। इंस्पेक्टर गोला अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। तहरीर आई तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed