फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बीएसएफ जवान से ठगी

बीएसएफ जवान से ठगी

Wed, 21 Jun 2017 01:39 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ जवान से ठगी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीएसएफ जवान को झांसा देते हुए जालसाजों ने बिरादरी बदल कर जमीन रजिस्ट्री कर दी। मामला उजागर होने के बाद जवान की पत्नी ने कैंट थाने में बेचने वाले युवक समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
कैंट इलाके के कूड़ाघाट, मालवीय नगर में रहने वाले रामनाथ यादव बीएसएफ में सिपाही हैं। 2013 में रामनाथ ने झंगहा के लक्ष्मीपुर निवासी मंगरू चौहान और हरि प्रसाद चौहान को 7.10 लाख रुपये देकर रामपुर गांव उनके नाम से स्थित 54 डिस्मिल जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। जंगल चवरी गांव के महेंद्र निषाद, अजय और इंजीनियरिंग कॉलेज के रहने वाले घनश्याम ने मुलाकात कराई थी। कुछ दिन बाद जवान की पत्नी ज्ञानती देवी जमीन का खारिज दाखिल कराने तहसील पहुंची तो उन्हें पता चला कि यह जमीन किसी और के नाम पर है।
विज्ञापन

लेखपाल ने बताया कि मंगरू और हरिप्रसाद चौहान बिरादरी के हैं। जमीन की रजिस्ट्री इन लोगों ने मंगरू निषाद व हरिप्रसाद निषाद के नाम से की है। इनके नाम से गांव में कोई जमीन नहीं है। जालसाजी की जानकारी पति को देने के बाद ज्ञानती आइजी मोहित अग्रवाल से मिलीं। उनके निर्देश पर कैंट पुलिस ने मंगरू, हरिप्रसाद, महेंद्र निषाद, अजय और घनश्याम के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने और रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed