फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पिपराइच में डायग्नोस्टिक सेंट और मेडिकल सेंटर सीज

पिपराइच में डायग्नोस्टिक सेंट और मेडिकल सेंटर सीज

Fri, 12 Apr 2019 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 12 Apr 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
पिपराइच में डायग्नोस्टिक सेंट और मेडिकल सेंटर सीज
गोरखपुर। पिपराइच में स्टेशन रोड पर एवन डायग्नोस्टिक सेंटर और अंबे मेडिकल सेंटर को सीज कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर चस्पा रजिस्ट्रेशन नंबर भी फर्जी मिला। दूसरे मेडिकल सेंटर पर बिना रजिस्ट्रेशन ही डॉक्टर इलाज करते मिले। दोनों को सीज कर केस दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सीएमओ दफ्तर के मुताबिक शिकायत मिलने पर एडिशन सीएमओ डॉ. एनके पांडेय, पिपराइच स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. नंद लाल कुशवाहा जांच के लिए एवन सेंटर पर पहुंचे थे। वहां पर पाया गया कि अल्ट्रासाउंड के लिए प्रमाणपत्र चस्पा किया गया था। हालांकि अल्ट्रासाउंड मशीन थी ही नहीं। लाइसेंस पर डॉ. विनोद कुमार मिश्र का रजिस्ट्रेशन नंबर था। ऑनलाइन जांच करने पर पता चला कि वह नंबर डॉ. ज्योर्तमंय भूमरी के नाम पर है, जिन्होंने एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जबकि प्रोपराइटर व डायरेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह डीएम एलटी अंकित है। वह मौके पर नहीं थे। सेंटर के पास ही अंबे मेडिकल सेंटर भी है, जिसका पंजीकरण नहीं था। जबकि वहां पर डॉ. नीति डोगरा, डॉ. दीपशिखा रोगियों को देखते हुए मिली। दोनों ही सेंटर को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed