फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बाइक में टक्कर मारकर दंपती से दिनदहाड़े 27 हजार रुपये लूटे

बाइक में टक्कर मारकर दंपती से दिनदहाड़े 27 हजार रुपये लूटे

Mon, 04 Feb 2019 12:29 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Mon, 04 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
बाइक में टक्कर मारकर दंपती से दिनदहाड़े 27 हजार रुपये लूटे
गोरखपुर। बाइक सवार बदमाशों ने शाहपुर के गंगा टोला में रिटायर रेलकर्मी रविंद्र श्रीवास्तव की स्कूटी में टक्कर मारकर 27 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पीछे बैठीं उनकी पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। पुलिस ने उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के रिटायर गार्ड रविंद्र श्रीवास्तव शाहपुर के गायत्री नगर में रहते हैं। पत्नी शशि के साथ शनिवार की सुबह वह बैंक गए थे। दोपहर 12 बजे के करीब खाते से 27 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। गंगा टोला के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी में टक्कर मार दी। संतुलन बिगड़ने से शशि सड़क पर गिर गईं। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उनके हाथ से झोला छीन लिया। दंपती के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे लेकिन बदमाश फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed