फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मदद मांगकर महिला का हार चुराने की कोशिश

मदद मांगकर महिला का हार चुराने की कोशिश

Mon, 28 Jan 2019 12:54 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India Published by: ajay Kumar Updated Mon, 28 Jan 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
मदद मांगकर महिला का हार चुराने की कोशिश
डेमो - फोटो : डेमो
गोरखपुर। ऑटो रिजर्व कर घर जा रहीं नौसड़ की संगीता का हार मदद मांग कर ऑटो में चढ़ी तीन महिलाओं ने चोरी करने की कोशिश की। संगीता को रुस्तमपुर ढाले के पास इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने एक आरोपी महिला को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बाकी दो भाग निकलीं। नौसड़ निवासी शिव कुमार की पत्नी संगीता निषाद रविवार की सुबह ऑटो रिजर्व कर एक शादी समारोह से लौट रहीं थीं। रुस्तमपुर ढाले के पास तीन महिलाएं बीमार होने की बात कह ऑटो में बैठ गईं।
विज्ञापन


ऑटो में चढ़ी दो महिलाएं संगीता का पैर दबाने लगीं तो वह उलझ गईं। एक महिला उनके हार की डोरी दांत से काटने लगी। इसी बीच पीछे बाइक से चल रहे युवक ने संगीता को आगाह किया तो उन्होंने आरोपी महिला को पकड़ लिया और उसे रुस्तमपुर पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। आरोपी महिला की पहचान रिंकी पत्नी छांगुर नई बाजार थाना झंगहा निवासी के रूप में हुई। दो आरोपी महिलाएं भाग निकलीं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed