फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   राखी के हत्यारोपी डॉ. डीपी सिंह को जेल भेजा गया

राखी के हत्यारोपी डॉ. डीपी सिंह को जेल भेजा गया

Sun, 23 Dec 2018 12:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला/गाोरखपुर
अमर उजाला/गाोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
राखी के हत्यारोपी डॉ. डीपी सिंह को जेल भेजा गया
 सीने में दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। राजेश्वरी उर्फ राखी श्रीवास्तव के हत्यारोपी एवं आर्यन अस्पताल के मालिक डॉ. डीपी सिंह और उनके दो कर्मचारियों को शनिवार की देरशाम जेल भेज दिया गया। डॉक्टर को जेल अस्पताल में रखा गया है। इससे पहले सीने मे दर्द की शिकायत पर डॉक्टर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसी बीच डॉक्टर को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने जेल अधीक्षक को जेल अस्पताल में ही डॉ. डीपी सिंह के इलाज की सही व्यवस्था करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


दूसरी पत्नी राखी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार डॉ. डीपी सिंह को शनिवार दोपहर दो बजे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने सीने में दर्द की शिकायत की। जिला अस्पताल के डॉ. एपी सिंह ने डॉ. डीपी सिंह को अस्वस्थ बताकर ग्लूकोज चढ़ाने की सलाह दी।
विज्ञापन


इसी बीच डॉ. डीपी सिंह की पहली पत्नी ऊषा आर सिंह सहित कई लोग पहुंचे। पत्नी ने हाल जाना, फिर डॉ. डीपी सिंह की हालत गंभीर बताकर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन कोर्ट ने सख्ती करते हुए डॉक्टर और उनके दो कर्मचारी प्रमोद कुमार सिंह और देश दीपक को भी जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला

शाहपुर थानाक्षेत्र की बिछिया निवासी राखी चार जून से ही लापता थीं। एसटीएफ ने शुक्रवार को उनकी हत्या का पर्दाफाश किया। साथ ही आरोप में आर्यन अस्पताल के मालिक डॉ. डीपी सिंह, अस्पताल कर्मचारी प्रमोद कुमार सिंह और देशदीपक निषाद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने बताया कि हत्या में डॉ. डीपी सिंह की संलिप्तता के मजबूत साक्ष्य मिले हैं।

कोर्ट की सख्ती, जेल जाना ही पड़ा

गोरखपुर। राखी हत्याकांड के मुख्य आरोपी डॉ. डीपी सिंह को जेल से बचाने के लिए हुई कोशिशें कोर्ट की सख्ती से नाकाम हो गईं। कोशिश की बात इसलिए कही जा रही कि सुबह से सीने में दर्द और ब्लडप्रेशर हाई बता रहे डॉ. डीपी सिंह को दोपहर में डॉक्टर की ड्यूटी बदलने के बाद जिला अस्पताल लाया गया। उन्हें भर्ती भी कर लिया गया।  विवेचक ने कोर्ट में दो आरोपियों प्रमोद सिंह और देश दीपक को पेश कर रिमांड के लिए अनुरोध किया। डॉ. डीपी सिंह के बारे में विवेचक ने अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी पर जज के सवालों का जवाब नहीं दे पाए। तब जज ने रिमांड के लिए उन्हें भी पेश करने को कहा। विवेचक ने अधिकारियों को बताया फिर डॉ. डीपी सिंह को एंबुलेंस से कोर्ट में लाया गया। यहां से उन्हें फिर जेल भेज दिया गया।

आज बीआरडी के डॉक्टर करेंगे जांच  

अब जेल अस्पताल में रखे गए डॉ. डीपी सिंह की जांच रविवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक करेंगे। इसके बाद आगे के इलाज पर पैसला होगा। शनिवार को जिला अस्पताल में डॉ. सिंह के सीने का एक्सरे कराने के बाद डॉक्टर ने रिपोर्ट हृदयरोग विशेषज्ञ के आने के बाद देने की बात कही तो उन्हें बुलाया गया। उन्होंने जांच के बाद बीआरडी रेफर कर दिया था। 

 

सीने में दर्द, चेहरे पर मुस्कान

जिला अस्पताल में भर्ती डॉ. डीपी सिंह ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। ग्लूकोज भी चढ़ाया जा रहा था लेकिन उनके चेहरे पर मुस्कान थी। मीडियाकर्मियों का जमावड़ा था पर जब उन्हें जांच के लिए लाया गया तो वार्ड खाली करा दिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed