{"_id":"5b6754034f1c1ba23e8b54fb","slug":"21533498371-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ को गोरखपुर के सुरेश पासी की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसटीएफ को गोरखपुर के सुरेश पासी की तलाश
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
arrest
गोरखपुर। आजमगढ़ से मुख्तार अंसारी के शूटर राजन पासी सहित तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ गोरखपुर के संजय पासी की तलाश में लगी है। एसटीएफ के मुताबिक राजन पासी गोरखपुर के संजय से ही असलहा लेता था। वह कई बार गोरखपुर आया और संजय के घर पर ही रुका। अब एसटीएफ संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की तैयारी में है।
मुख्तार अंसारी के शूटर तथा मऊ के राजन पासी, आजमगढ़ के इंद्रजीत सरोज और जौनपुर के मुन्ना यादव को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ का दावा था कि बदमाश नाइन एमएम की पिस्टल के साथ दो लोगों की हत्या की सुपारी लेकर आजमगढ़ आए थे, लेकिन वे पकड़ लिए गए। रविवार को राजन से पूछताछ हुई तो कई राज खुल गए। पता चला कि राजन छह साल तक जेल में रहा है।
उसका गोरखपुर सहित पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में आना-जाना था। अब एसटीएफ हर कड़ी को खंगाले में जुटी है। एसटीएफ के एक अफसर का कहना है कि राजन मंडलीय कारागार गोरखपुर भी आया था। इसके साक्ष्य मिले हैं। मंडलीय कारागार में मुन्ना बजरंगी, खान मुबारक और श्याम बाबू पासी गिरोह के सदस्य बंद हैं। अब सभी बदमाशों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।