बारात आई लड़कियों से छेड़खानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साथीपार निवासी रामाकांत की बेटी की शादी रविवार को थी। देररात बारात झंगहा के अमहिया से पहुंची। द्वारपूजा के दौरान डीजे सिस्टम बज रहा था। दुल्हे के साथ बारात आईं लड़कियां डांस करने लगीं। कुछ देर बाद दुल्हन पक्ष के युवक डांस करने लगे। इसी दौरान लड़कियों से छेड़खानी कर दी गई। इसकी शिकायत लड़कियों ने की तो मारपीट होने लगी। इसमें चार लोग घायल हो गए।
मामला शांत हुआ, लेकिन जयमाल के दौरान फिर छेड़खानी की गई। इसके बाद डीजे बंद करा दिया गया। पुलिस के मुताबिक छेड़खानी करने वाले युवक दुल्हन के गांव के ही थे। दुल्हन पक्ष की मालती देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
नाबालिग से छेड़खानी
हरपुरबुदहट। रिश्तेदारी में आई नाबालिग लड़की के साथ गांव के युवक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई भी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। झगहां की रहने वाली किशोरी मौसी के घर रहती है। घर पर वह अकेली थी, तभी गांव का एक युवक घर में घुस गया और किशोरी से छेड़खानी करने लगा।
...